जेसीबी से 33 घरों को गिराया

कार्रवाई. चौरा गांव में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान मुख्यमंत्री जनसंवाद में ग्रामीणों ने की थी अवैध कब्जा की शिकायत जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा पथरगामा : जिला प्रशासन के निर्देश पर पथरगामा अंचलाधिकारी राजू कमल ने कुराबा पंचायत के चौरा गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रविवार को […]

कार्रवाई. चौरा गांव में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

मुख्यमंत्री जनसंवाद में ग्रामीणों ने की थी अवैध कब्जा की शिकायत
जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा
पथरगामा : जिला प्रशासन के निर्देश पर पथरगामा अंचलाधिकारी राजू कमल ने कुराबा पंचायत के चौरा गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रविवार को हटा दिया है. सरकारी जमीन पर बनाये गये बनाये गये घरों में बुल्डोजर चला कर खाली कराया गया. सीओ ने बताया कि चौरा गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसंवाद में गांव में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिये जाने की शिकायत की थी. जिला प्रशासन के निर्देश के बाद प्रखंड प्रशासन ने चौरा गांव स्थित तालाब के पिंड पर अतिक्रमणकारियों के 33 घरों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया है.
इस दौरान बीडीओ के अलावा काफी मात्रा में पुलिस बल के जवान मौजूद थे. सीओ ने बताया कि पोखर पिंड पर आम व खास गैर मजरूआ जमीन पर जोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था. जेसीबी लगा कर घरों को खाली कराया गया है. दौरान थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति व एएसआइ नागेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
तीन दिन पहले दिया था नोटिस, तालाब से हटाया अवैध कब्जा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >