इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि बिहार से पशुओं को लोड कर जीटी रोड बरही, बगोदर होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. इसकी सूचना एसपी को मिला. उन्होंने पशुओं की बरामदगी और गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. गठित टीम ने जीटी रोड अटका चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसमें वाहन से 42 काड़ा बरामद किया गया.
पकड़े गये सभी बिहार के
पकड़े गये लोगों में जहानाबाद के पिंटू कुमार, नालंदा के राजकुमार यादव व जलेंदर कुमार, नालंदा के थाना हिलसा परवलपुर के पंकज कुमार व यदुनंदन कुमार शामिल हैं. जब्त मवेशियों को हजारीबाग गोशाला भेज दिया गया है.
