बगोदर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, पेड़ो की संरक्षण को लेकर लोगों को किया जागरूक

गिरिडीह के बगोदर प्रखंड में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रखंड के करंबा गाव में हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के की ओर से वन महोत्सव व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 13, 2022 9:52 AM

Giridih news: गिरिडीह के बगोदर प्रखंड में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रखंड के करंबा गाव में हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के की ओर से वन महोत्सव व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रुप में बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह, डीएफओ सौरभ चंद्रा, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक सिंह ने वन की महत्ता पर प्रकाश डाला.

अच्छी बारिश नहीं होने से पेड़-पौधों में संकट

विधायक विनोद सिंह नें कहा कि इस वर्ष बारिश सही से नहीं होने पर पेड़-पौधों पर संकट आया है और ऐसे समय में इसकी उपयोगिता बढ़ जाती है. उन्होनें कहा कि पेड़ हमारे समाज का एक हिस्सा है, जो हमें कई तरह सुविधा प्रदान करती हैं. ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम उनकी रक्षा करें. वही इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों को पेड़ो की संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने की बात कही.

पेड़ो की सरक्षण के लिए बनाए नर्सरी

इसके साथ ही विधायक ने कहा कि हम पेड़ो की सरक्षण के लिए उन स्थानों को विकास के तौर पर पार्क या फिर नर्सरी का रुप दे ताकि उसका लाभ लोगों को मिल सके. उन्होनें कहा कि बगोदर प्रखंड के चारों और पहाड़, जंगल और नदियाँ हैं, जिसे बचाने के लिए हमारी सहभागिता हो. वही कार्यक्रम के जरिये बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने पौधारोपण किया.

पांच लाख पौधा लागने का लक्ष्य

वहीं, डीएफओ सौरभ चंद्रा ने कहा कि प्रमड़ल क्षेत्र में करीब पांच लाख पौधा लागने का लक्ष्य है. जिसे लेकर लोगों के आलवे जंगल सुरक्षा समिति से जुड़े लोगों को जागरूक किया जा रहा है. वही कार्यक्रम में वन विभाग के द्वारा जंगल बचाओ समिति से जुड़े लोगों के बीच बर्तन का वितरण किया गया. मौके पर उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि पुरन कुमार महतो, जेहल महतो, जागेश्वर महतो, अरुण वर्मा, सुकर महतो, कारू साव, जय प्रकाश महतो, खेलो महतो, रोहित महतो, सुरेंद्र महतों, लखन महतों, यमुना सिंह, अनीता देवी, रधिया देवी, संतोष महतो समेत अन्य लोग शामिल थे.

रिपोर्ट : कुमार गौरव, बगोदर, गिरिडीह

Next Article

Exit mobile version