गिरिडीह. झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद सोमवार को उनके पुत्र श्रेयश ने बराकर नदी में उनके पिता की अस्थियों का विसर्जन किया. परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान के साथ अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की गयी. इस दौरान माहौल भावुक रहा.
विधि-विधान के साथ हुआ अस्थि विसर्जन
अस्थियों को बराकर नदी में प्रवाहित करते समय श्रेयश भावुक नजर आये. परिवार के करीबी सदस्य और शुभचिंतक भी इस दौरान मौजूद रहे. धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की गयी. नदी में अस्थियां प्रवाहित करने के साथ ही अंतिम संस्कार से जुड़ा एक महत्वपूर्ण धार्मिक संस्कार पूरा हुआ.
ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu ने गिरिडीह के लिए देखे थे बड़े सपने, पूरा होने से पहले ही छोड़ गए दुनिया
अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जुटे थे लोग
सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन रविवार को हुआ था. इसके बाद गिरिडीह स्थित उनके गृह क्षेत्र में अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम यात्रा और अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे. लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी.
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी रहा असर
सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और राज्य सरकार में मंत्री थे. उनके निधन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि दी गयी. सोमवार को बराकर नदी में अस्थि विसर्जन के साथ उनके अंतिम संस्कार की धार्मिक प्रक्रिया का एक और चरण पूरा हुआ.
ये भी पढ़ें: कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? चुनाव से लेकर छात्र आंदोलन तक, हर मोर्चे पर JMM के लिए बने 'संकटमोचक'
