पुल दो वर्ष पूर्व बना है. बालू कारोबारी पुल की पिलर के पास से धड़ल्ले से बालू निकाल रहे हैं. इससे लोगों को रोष है. ग्रामीणों का कहना है कि नदी से ट्रैक्टर के माध्यम से बिहार के गांवो में बालू खपाया जा रहा है.
ग्रामीणों ने की रोक लगाने की मांग
हरकुंड, लोही, बरमसिया, हथगढ़, कसोइया, बंडीया गांव के ग्रामीणों ने बालू की उठाव पर रोक लगाने की मांग की है. कहा कि बालू की उठाव पर रोक नहीं लगाया गया, तो बरसात में पुल ध्वस्त होने का खतरा बढ़ जायेगा. इसलिए विभाग जल्द इस अवैध धंधा को बंद कराये. जरूरत पड़ी तो वे आंदोलन भी करेंगे.
