Giridih News :आरपीएफ ने 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ युवक को पकड़ा

Giridih News :हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर गुरुवार की सुबह लगभग 10:30 बजे 10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. उसे उचित कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग गिरिडीह को सौंप दिया गया.

बताया गया कि आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी विश्वनाथ कुमार के निर्देशानुसार ऑन ड्यूटी एएसआई एमके सिंह, प्रधान आरक्षी विकास कुमार व महिला आरक्षी पूनम कुमारी कार्यरत थे. इस दौरान एक युवक को एक भारी बैग लेकर यात्रा की तैयारी करते प्लेटफार्म पर देखा. शक होने पर उसके बैग की जांच की गयी, जिसमें 10 बोतल शराब मिला. युवक को बरामद शराब के साथ आरपीएफ पोस्ट लाया गया. शराब की बाजार मूल्य 8200 रुपये आंकी गयी. युवक ने बताया कि वह बिहार में ऊंची कीमत पर वह शराब बेचता है. आरपीएफ ने उचित कागजी कार्रवाई के बाद युवक तथा बरामद शराब को उत्पाद विभाग गिरिडीह को सुपुर्द कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >