आवेदन के अनुसार मंगलवार को दोपहर करीब 1:45 बजे लाल रंग की बाइक पर सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और लगभग 7,400 रुपये के कपड़ों की खरीदारी की. युवकों ने भुगतान बैंक ऑफ इंडिया के क्यूआर कोड के माध्यम से करने की बात कही और मोबाइल स्क्रीन पर भुगतान सफल होने का संदेश भी दिखाया. हालांकि, जब तक दुकान संचालिका अपने मोबाइल में खाते का बैलेंस जांचतीं, तब तक दोनों युवक तेजी से बाइक पर सवार होकर मधुबन बाजार की ओर फरार हो गये.
खाते में नहीं आयी राशि
बाद में पता चला कि खाते में राशि नहीं आयी. बताया गया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, लेकिन समीप स्थित प्रकाश भवन के कैमरे में दोनों युवकों के आने-जाने की फुटेज कैद हो गयी. आवेदन के साथ वीडियो फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है. पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करने एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
