प्रवचन सुनकर लौट रहे दंपती से लूटपाट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हरिला गांव में आयोजित महायज्ञ में प्रवचन सुनकर लौट रहे दंपती के साथ रास्ते में घात लगाकर बैठके एक दर्जन युवकों में मारपीट करते हुए लूटपाट की.
विज्ञापन
बेंगाबाद. हरिला गांव में आयोजित महायज्ञ में प्रवचन सुनकर लौट रहे दंपती के साथ रास्ते में घात लगाकर बैठके एक दर्जन युवकों में मारपीट करते हुए लूटपाट की. वहीं युवकों ने विवाहिता के साथ बदसलूकी भी की है. विरोध करने पर विवाहिता के पति की जमकर पिटाई की गयी. इस बीच दो भाई रुके, तो युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की और चेन छीन लिया. हो हल्ला के बाद जब लोग जुटने लगे तब जाकर सभी युवक भाग गया.
क्या है मामला :
हरिला गांव में नौ दिवसीय महायज्ञ चल रहा है. रात में प्रवचन होता है. प्रवचन सुनने के लिए आसपास गांवों से लोग पहुंचते हैं. सोमवार की रात छोटकी खरगडीहा पंचायत के एक गांव से एक दंपती भी यज्ञ में प्रवचन सुनने गया था. प्रवचन सुनकर दंपती पैदल घर लौट रहा था. इस दौरान हरिला गांव से बाहर निकलने पर एक बगीचे के समीप एक दर्जन दंपती को तलवार, कुल्हाड़ी व रॉड का भय दिखाकर एक दर्जन युवकों ने लूटपाट शुरू कर दी. पहले महिला से मोबाइल, सोने की कुंडल व युवक से एक हजार नकद छीन लिया. बदमाशों में महिला बदतमीजी भी की. युवक के आपत्ति जताने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान खुरचुटा गांव से दो भाई यज्ञ देखने जा रहे थे. रास्ते में दोनों साथ मारपीट होता देख रुक गये. इसके बाद बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट कर सोने की चेन लूट लिया. हो हंगामा के बाद भीड़ बढ़ते देख बदमाश भाग गये.आठ की पहचान कर दर्ज कराई प्राथमिकी :
इधर, पीड़ित ने आठ युवकों की पहचान करते हुए बेंगाबाद थाना में शिकायत की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. सभी युवक हरिला गांव के ही बताये जा रहा है. घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










