Giridih News :कुएं में डूबने से बच्चे की मौत

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह पूर्वी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप चार वर्षीय मासूम अहान की कुएं में गिरने से मौत हो गयी. घटना उस समय हुई जब बच्चे की मां वैक्सीन दिलवाने के लिए अपने परिवार की एक अन्य बच्ची को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची थी.

बताया जाता है कि वैक्सीन दिलवाने के क्रम में अहान खेलते-खेलते पास के एक निर्माणाधीन मकान के अंदर स्थित कुएं में गिर गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत बाहर निकालकर बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलते ही पहुंचे पूर्व विधायक

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक विनोद सिंह मौके पर पहुंचे और शोकसंतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया. उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया. इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक बच्चे का पिता शमशाद मुंबई में रहकर मजदूरी करता है. थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >