स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार खिजुरी निवासी मिंटू साव पिता उमेश साव और रामचंद्र तुरी अपनी बाइक से तिसरी आ रहे थे. तभी, सरकारी अस्पताल के पास ही धनबाद से नवादा जा रही एक कार ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया. धक्का लगने से बाइक सवार सड़क पर गये. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार को रोककर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी.
Giridih News :कार ने बाइक में पीछे से मारा धक्का, दो युवक घायल
Giridih News : गावां-तिसरी मुख्य पथ सड़क पर तिसरी प्रखंड मुख्यालय चौक के पास रविवार की दोपहर एक कार ने आगे जा रही एक बाइक को पीछे से धक्का मार दिया. इससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
