बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही पर रोक

गावां. कोरोना महामारी संक्रमण से बचने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है. इसमें हर वर्ग अपनी भागीदारी निभा रहा है. सुदूरवर्ती इलाकों के ग्रामीण भी इसमें पीछे नहीं हैं. गावां प्रखंड स्थित नीचे टोला व पिहरा- निमाडीह पथ एवं पिहरा हाट बाजार पथ आदि जगहों पर ग्रामीणों ने बैरिकेटिंग लगाकर बाहर से […]

गावां. कोरोना महामारी संक्रमण से बचने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है. इसमें हर वर्ग अपनी भागीदारी निभा रहा है. सुदूरवर्ती इलाकों के ग्रामीण भी इसमें पीछे नहीं हैं. गावां प्रखंड स्थित नीचे टोला व पिहरा- निमाडीह पथ एवं पिहरा हाट बाजार पथ आदि जगहों पर ग्रामीणों ने बैरिकेटिंग लगाकर बाहर से आने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है.

इसके अलावा जगह-जगह पर बैनर पोस्टर चिपकाकर बाहर से आने-जाने वाले वाहनों व संदिग्ध लोगों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि कोई भी बाहर से आने वाले वाहन व संदिग्ध लोगों की प्रवेश को पूर्णरूप से वर्जित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >