बगोदरडीह में 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ी, एमएम फिटनेस ग्रुप बना विजेता

बगोदरडीह में जन्माष्टमी के मौके पर 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ने की जोरदार प्रतियोगिता हुई. एमएम फिटनेस ग्रुप के युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर ये कारनामा कर दिखाया. विधायक नागेंद्र महतो ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया.

बगोदर. बगोदरडीह के हटिया टांड़ स्थित शिवालय के समीप जन्माष्टमी के अवसर पर शिवालय सेवादल की ओर से मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी. करीब 30 फीट की ऊंचाई पर बांधी गयी दही हांडी को फोड़ने के लिए बगोदर और विष्णुगढ़ क्षेत्र से युवाओं की कई टोलियां पहुंचीं. देर शाम तक चले प्रयासों के बाद रात करीब आठ बजे एमएम फिटनेस ग्रुप की टोली ने दही हांडी फोड़कर प्रतियोगिता जीत ली. विजेता टीम के सदस्यों को अतिथियों ने सम्मानित किया.

युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर किया प्रयास

दही हांडी फोड़ने के लिए विभिन्न टोलियों ने मानव पिरामिड बनाया और कई बार हांडी तक पहुंचने का प्रयास किया. कुछ टीमें हांडी तक पहुंचने में सफल भी रहीं, लेकिन उसे फोड़ नहीं सकीं. इसके बावजूद प्रतिभागियों का उत्साह बना रहा और लगातार प्रयास जारी रहे.

आखिरकार एमएम फिटनेस ग्रुप के सदस्यों ने ऊंचाई पर बंधी दही हांडी फोड़कर जीत दर्ज की.

विधायक ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो ने किया. उन्होंने लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता में शामिल युवाओं का उत्साह बढ़ाया.

कार्यक्रम शुरू होने से पहले आयोजन समिति की ओर से उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

सेवा सनातन संघ की रही सक्रिय भूमिका

प्रतियोगिता के आयोजन और संचालन में सेवा सनातन संघ से जुड़े सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी. कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, बगोदर प्रमुख आशा राज, सीताराम शरण, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार बॉर्डर, लाडली शरण, सुखदेव राणा, सुनील स्वर्णकार, धीरज यादव, सूरज गुप्ता, भारत गुप्ता और मुकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar gourav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >