मौके पर पहुंची अहिल्यापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है. जानकारी के अनुसार मीतन दास पर चार अलग-अलग ग्रुप लोन था. आर्थिक तंगी के कारण ससमय किस्त जमा नहीं कर पाने से वह कई दिनों से तनाव में था.
लोगों ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढाढ़स
इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता मुफ्ती मो सईद, भगीरथ मंडल, विकास राणा आदि पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधामे के साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान की. मृतक अपने पीछे पत्नी मंगली देवी, दो पुत्र प्रदीप दास एवं प्रेम दास तथा दो पुत्री किरण कुमारी और निरासी कुमारी को छोड़ गया है.
