डुमरी में करंट से चार मवेशियों की मौत

डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के बिरपोक गांव के समीप गुरूवार की सुबह बिजली तार की चपेट में आकर चार मवेशी की मौके पर ही मौत हो गयी. गांव के समीप से बिजली तार इंसुलेटर से टूटकर लोहे के एंगल में आ गिरा था. इस कारण पोल में करंट आ गया था. इसी दौरान पोल […]

डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के बिरपोक गांव के समीप गुरूवार की सुबह बिजली तार की चपेट में आकर चार मवेशी की मौके पर ही मौत हो गयी. गांव के समीप से बिजली तार इंसुलेटर से टूटकर लोहे के एंगल में आ गिरा था. इस कारण पोल में करंट आ गया था. इसी दौरान पोल के समीप से गुजर रहे चार मवेशी करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही सभी की मौत हो गयी. मवेशी विरपोक निवासी इस्माइल अंसारी, सलीम अंसारी, शमीम अंसारी और महताब अंसारी के थे. ग्रामीणों ने जनता दरबार में पहुंचे डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के समक्ष विद्युत विभाग के लापरवाही की शिकायत करते हुए किसानों को मवेशी का मुआवजा दिलाने की मांग की. इस पर विधायक ने विभाग के सहायक अभियंता को जांच कर उचित मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >