पावर ग्रिड के काम में तेजी लाने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2016 8:16 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : रांची से देवघर जाने के क्रम में झारखंड राज्य बिजली संचरण निगम के एमडी मंजुनाथ भजंश्री कुछ देर के लिए गिरिडीह परिसदन में रुके. विद्युत अधीक्षण अभियंता के साथ बैठक की. करहरबारी व सरिया में बन रहे पावर ग्रिड तथा गिरिडीह-मधुपुर बिजली लाइन का काम शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि […]
विज्ञापन
गिरिडीह : रांची से देवघर जाने के क्रम में झारखंड राज्य बिजली संचरण निगम के एमडी मंजुनाथ भजंश्री कुछ देर के लिए गिरिडीह परिसदन में रुके. विद्युत अधीक्षण अभियंता के साथ बैठक की. करहरबारी व सरिया में बन रहे पावर ग्रिड तथा गिरिडीह-मधुपुर बिजली लाइन का काम शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि बुधवार से पूरे राज्य में ज्योति कुटीर योजना लागू की जा रही है. बैठक के बाद वह करहरबारी पहुंचे और बताया कि विभाग ने करहरबारी तथा सरिया में नया पावर ग्रिड स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.
दोनों स्थानों पर पावर ग्रिड स्थापित होने के बाद गिरिडीह जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हो जायेगी. विद्युत अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि दोनों स्थानों पर अविलंब पावर ग्रिड स्थापित करने का काम अपनी देख-रेख में करायें. इधर कार्यपालक विद्युत पीके झा ने कहा कि बुधवार को ज्योति कुटीर योजना की शुरुआत की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










