मानवता हुई कलंकित : प्रो. जयप्रकाश वर्मा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2016 8:14 AM
विज्ञापन
जमुआ. बिरनी के भाजपा नेता अर्जुन वर्मा की हत्या पर गांडेय विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि घटना मानवता को शर्मशार करने वाली है. कहा कि जब भाई-भतीजा जान के दुश्मन बन जायें तो इससे दुखद बात और क्या हो सकती है. इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. जिस तरह […]
विज्ञापन
जमुआ. बिरनी के भाजपा नेता अर्जुन वर्मा की हत्या पर गांडेय विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि घटना मानवता को शर्मशार करने वाली है. कहा कि जब भाई-भतीजा जान के दुश्मन बन जायें तो इससे दुखद बात और क्या हो सकती है. इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. जिस तरह अर्जुन वर्मा को उसके भाई ने मारा, यह घटना मन को पीड़ा पहुंचानेवाली है.
भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष छत्रधारी प्रसाद वर्मा ने कहा कि दिवंगत भाजपा नेता अर्जुन वर्मा के परिजनों को 10 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए. इधर सांसद प्रतिनिधि डॉ दशरथ प्रसाद वर्मा, जेपी कुशवाहा कॉलेज कर्मी मुंशी प्रसाद वर्मा, रघुनाथ प्रसाद वर्मा, धनराज महतो, प्रदीप वर्मा, प्रभु वर्मा आदि ने घटना की निंदा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










