प्रखर नागरिक मंच का आमरण अनशन शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2016 8:14 AM
किसानों को धान का समर्थन मूल्य देने की मांग चिरैयाघाट रोड स्थित कार्यालय से निकाली गयी रैली गिरिडीह : प्रखर नागरिक मंच के सदस्यों ने मंगलवार को को-ऑपरेटिव बैंक के समक्ष प्रदर्शन कर आमरण अनशन की शुरुआत की. इसके पूर्व चिरैयाघाट रोड स्थित कार्यालय से रैली भी निकाली गयी. इसकी अगुअाई मंच की अध्यक्ष मीना […]
किसानों को धान का समर्थन मूल्य देने की मांग
चिरैयाघाट रोड स्थित कार्यालय से निकाली गयी रैली
गिरिडीह : प्रखर नागरिक मंच के सदस्यों ने मंगलवार को को-ऑपरेटिव बैंक के समक्ष प्रदर्शन कर आमरण अनशन की शुरुआत की. इसके पूर्व चिरैयाघाट रोड स्थित कार्यालय से रैली भी निकाली गयी. इसकी अगुअाई मंच की अध्यक्ष मीना देवी ने की. मौके पर उपस्थित संरक्षक सह भाजपा नेता सुनील कुमार यादव ने कहा कि किसानों को धान का समर्थन मूल्य अभी तक नहीं मिला है. पूंजी के अभाव में किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं. सचिव अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि सचिव अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि जिन लोगों की को-ऑपरेटिव पैक्स में राशि जमा है, उसे तुरंत भुगतान किया जाये और आनाकानी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो.
कार्यकारिणी सदस्य मो इम्तियाज ने कहा कि बुधुडीह, मनियाडीह व झलकडीहा के किसानों की राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है. इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम जिला सहकारिता पदाधिकारी के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया. मौके पर मो फिरोज, नईम अंसारी, जीतलाल मरांडी, जहीरा बीबी, शकीना खातून, शेख शमसुल व सुखदेव यादव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










