पीरटांड़ से हार्डकोर नक्सली विजय मुर्मू गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 7:52 AM

विज्ञापन

गिरिडीह/पीरटांड़ : पीरटांड़ में चल रहे ऑपरेशन हिल विजय में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का एक हाडकोर नक्सली पकड़ा गया है. गिरफ्तार नक्सली विजय मुर्मू उर्फ रतन है. इसके पास से एक आइइडी बम, गोली रखने वाला चार्जर पाउच, नक्सली वरदी, सहित्य व काला बैग बरामद किया गया है. विजय मूल रूप से हजारीबाग जिले […]

विज्ञापन
गिरिडीह/पीरटांड़ : पीरटांड़ में चल रहे ऑपरेशन हिल विजय में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का एक हाडकोर नक्सली पकड़ा गया है. गिरफ्तार नक्सली विजय मुर्मू उर्फ रतन है. इसके पास से एक आइइडी बम, गोली रखने वाला चार्जर पाउच, नक्सली वरदी, सहित्य व काला बैग बरामद किया गया है.
विजय मूल रूप से हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के रोहनिया का रहनेवाला है.एएसपी कुणाल को सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी के कुछ नक्सली झरहा इलाके में जुटे हैं. सूचना पर पीरटांड़ थाना प्रभारी रूखसार अहमद, सीआरपीएफ 154 बटालियन के सहायक कमांडेंट अनिल कुमार, झारखंड जगुआर एजी 09 के पुलिस अवर निरीक्षक अयोध्या कुमार व जिला बल की टीम ने मंगलवार को छापामारी की. श्री कुणाल ने बुधवार को पीरटांड़ में प्रेस वार्ता में बताया कि जब पुलिस-सीआरपीएफ की टीम ने झरहा जंगल में छापामारी की तो विजय पुलिस को देखकर भागने लगा. उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया.
एएसपी कुणाल ने बताया कि नक्सली विजय मुर्मू जोनल मेंबर रणविजय महतो के दस्ते का अहम सदस्य है. रणविजय के दस्ते के अलावा जोनल मेंबर कृष्णा मंडल, संतोष महतो के साथ भी रहता है. पीरटांड़ व पारसनाथ इलाके में पुलिस का ऑपरेशन हिल विजय चलने के बाद से लगातार माओवादियों पर दबिश बनायी जा रही थी. इस दौरान कई दफे नक्सलियों से मुठभेड़ भी हुई. मुठभेड़ व छापामारी के क्रम में जो नक्सली दस्तावेज मिला था, उसमें यह बात सामने आयी थी कि रणविजय दस्ता में शा
मिल एक नक्सली एसएलआर लेकर चलता है. गिरफ्तारी के बाद यह सत्यापित हुआ कि विजय ही एसएलआर लेकर चलता था.
पांच वर्ष पूर्व जुड़ा था संगठन से
एएसपी कुणाल ने बताया कि विजय वर्ष 2011 में भाकपा माओवादी से जुड़ा था. उस वक्त नवीन मांझी के साथ विजय काम कर रहा था. विजय हाल में पीरटांड़ थाना इलाके में हुई मुठभेड़ में भी शामिल था. पिछले दिनों पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गये नक्सली पंकज मांझी की भी पहचान विजय ने की है. विजय ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. पुलिस उस पर काम कर रही है. प्रेस वार्ता में डुमरी एसडीपीओ अरविंद कुमार विन्हा, सीआरपीएफ 154 बटालियन के सहायक कमांडेंट अनिल कुमार व पीरटांड़ थाना प्रभारी रूखसार अहमद भी मौजूद थे.
पांच लाख का इनामी नक्सली ने डीजीपी के समक्ष िकया सरेंडर
भाकपा माओवादी का सब जोनल कमांडर तिलकमैन साहू उर्फ दीपक साहू ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के समक्ष सरेंडर किया. डीजीपी ने गुलदस्ता देकर दीपक साहू का स्वागत किया. साथ ही दीपक पर घोषित इनाम की राशि पांच लाख रुपये का ड्राफ्ट सौंपा. सरेंडर करने के बदले मिलनेवाली प्रोत्साहन राशि 50 हजार रुपये दीपक के परिजनों को दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola