खिड़की तोड़ डेढ़ लाख की संपत्ति की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 7:23 AM
विज्ञापन
देवरी थाना क्षेत्र के नायकडीह की घटना देवरी. देवरी थाना क्षेत्र के नायकडीह निवासी रफीक अंसारी (पिता सोखी मियां) के घर की खिड़की तोड़ चोरों ने डेढ़ लाख की संपत्ति उड़ा ली. भुक्तभोगी रफीक अंसारी के मुताबिक मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद घर के पुरुष सदस्य छत पर सोने चले गये और […]
विज्ञापन
देवरी थाना क्षेत्र के नायकडीह की घटना
देवरी. देवरी थाना क्षेत्र के नायकडीह निवासी रफीक अंसारी (पिता सोखी मियां) के घर की खिड़की तोड़ चोरों ने डेढ़ लाख की संपत्ति उड़ा ली. भुक्तभोगी रफीक अंसारी के मुताबिक मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद घर के पुरुष सदस्य छत पर सोने चले गये और महिला सदस्य प्रथम तल्ले के बरामदे में सोयी थीं. इसी क्रम में रात तकरीबन दो बजे एक बजे बच्चे की नींद खुली तो बाहर से दरवाजा बंद पाया. इसके बाद नीचले कमरे में जाकर देखा तो घर का बक्सा आदि खुला हुआ था.
अंदर रखा सामान चांदी की हार, एक चेन, दो पायल, चांदी का बाला आठ पीस व सोना का दो पीस कनबाली समेत पंद्रह सौ रुपये नकद व कपड़े समेत डेढ़ लाख की संपत्ति गायब है. इधर चोरी की खबर पाकर एसआई सिमोन सोय के नेतृत्व में देवरी पुलिस मौके पर पहुंची मामले की पड़ताल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










