गोद लेनेवाले गांव को मॉडल बनाये सीसीएल : राज्यपाल

गिरिडीह : जिला के सभी प्रखंडों में बिरसा मुंडा बागवानी योजना से बागवानी की जानी है. मनरेगा योजना के तहत होने वाले इस कार्य से जहां बंजर भूमि पर हरियाली छायेगी, वहीं दूसरी ओर वर्षा जल से होने वाला मृदा प्रवाह भी रुकेगा. जिला के 13 प्रखंडों में इस योजना के कार्यान्वयन के लिए कुल […]

गिरिडीह : जिला के सभी प्रखंडों में बिरसा मुंडा बागवानी योजना से बागवानी की जानी है. मनरेगा योजना के तहत होने वाले इस कार्य से जहां बंजर भूमि पर हरियाली छायेगी, वहीं दूसरी ओर वर्षा जल से होने वाला मृदा प्रवाह भी रुकेगा. जिला के 13 प्रखंडों में इस योजना के कार्यान्वयन के लिए कुल 205 योजनाएं ली गयी हैं. इनमें 171 योजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी मिल गयी है. इन योजनाओं में से 78 योजनाओं पर काम चल रहा है.
उत्तम गुणवत्ता वाले होंगे पौधे : योजना के तहत जिला भर में उच्च गुणवत्ता वाले पौधे लगाये जायेंगे. विभाग ने नर्सरी की पहचान शुरू कर दी है. राज्य सरकार की ओर से पौधों की खरीदारी के लिए नर्सरी की निविदा निकाली जायेगी. नर्सरी से संपर्क कराकर किसानों को बरसात आते ही पौधे उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जायेगी. किसानों ने संबंधित भूमि पर जिला भर में बीट की खुदाई कर ली है. किसान कंपोस्ट की भी व्यवस्था कर चुके हैं. बारिश के बाद पौधरोपण शुरू हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >