इनामी नक्सली अनल मांझी का भाई रोहित गिरफ्तार

गिरीडीह : गिरिडीह पुलिस को नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. संगठन के हार्डकोर नक्सली रोहित मांझी उर्फ चूंडा रविवार की मध्य रात्रि को पीरटांड़ थाना इलाके के मांझीडीह से गिरफ्तार किया है. उसके पास से 50 जिलेटिन, 25 डेटोनेटर, दो आइइडी बरामद किया है.यह जानकारी सोमवार की शाम को […]

गिरीडीह : गिरिडीह पुलिस को नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. संगठन के हार्डकोर नक्सली रोहित मांझी उर्फ चूंडा रविवार की मध्य रात्रि को पीरटांड़ थाना इलाके के मांझीडीह से गिरफ्तार किया है. उसके पास से 50 जिलेटिन, 25 डेटोनेटर, दो आइइडी बरामद किया है.यह जानकारी सोमवार की शाम को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी मुख्यालय टू जीतबाहन उरांव ने दी. बताया कि रविवार को नक्सली बंद के दौरान जिले में पुलिस हाई अलर्ट पर थी. इस बीच रात लगभग 12 बजे एसपी को सूचना मिली कि

इनामी नक्सली अनल…
नक्सली का एक दस्ता मांझीडीह के पास एक पुलिया को उड़ाने की तैयारी कर रहा है. इस सूचना पर पीरटांड़ थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार राय के साथ सैट के जवानों को छापामारी के लिए भेजा गया. पुलिस की टीम ने मांझीडीह की घेराबंदी की तो पुल में आइइडी लगाते रोहित को पकड़ा गया.
देवनडीह का रहनेवाला है रोहित
डीएसपी श्री उरांव ने बताया कि पकड़ा गया रोहित मांझी कुख्यात नक्सली अनल (झारखंड बिहार स्पेशल एरिया कमेटी के मेंबर और 25 लाख का इनामी) का सगा भाई है और पिछले कई वर्षों से संगठन में जुड़कर काम कर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >