भूख से मौत मामले की जांच को मंगरगढ़ी पहुंची टीम

डुमरी़ : डुमरी प्रखंड के मंगरगढ़ी में सावित्री देवी की मौत मामले में जानकारी लेने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम बुधवार को गांव पहुंची़ टीम में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर, जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी, पूर्व विधायक सरफराज अहमद, जिला उपाध्यक्ष महेश प्रसाद भगत, जिला प्रवक्ता सतीश केडिया, वरिष्ठ नेता महेंद्र मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष […]

डुमरी़ : डुमरी प्रखंड के मंगरगढ़ी में सावित्री देवी की मौत मामले में जानकारी लेने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम बुधवार को गांव पहुंची़ टीम में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर, जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी, पूर्व विधायक सरफराज अहमद, जिला उपाध्यक्ष महेश प्रसाद भगत, जिला प्रवक्ता सतीश केडिया, वरिष्ठ नेता महेंद्र मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष सुखदेव सेठ, नरेंद्र सिन्हा, मनोज जायसवाल व शशिकांत शामिल थे़
टीम ने सावित्री देवी के दोनों पुत्रों हीरालाल व हुलास सहित ग्रामीणों से सावित्री की मौत के कारणों व जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के बारे में बातचीत की़ इसके बाद प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने पत्रकारों से से कहा कि झारखंड में 11 माह में भूख से सात लोगों की मौत हुई है़ इससे देश में झारखंड की बदनामी हुई है. पूर्व विधायक श्री अहमद ने कहा सरकार व अधिकारी भूख से हुई मौत के मामले को दबा रहे हैं. इस मामले में लापरवाह अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >