पाथरडीह के दो घरों से डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी

सुदामडीह : थाना क्षेत्र के पाथरडीह अजमेरा में शनिवार की रात चोरों ने अर्जुन पासवान व गोकुल ठाकुर के घरों को निशाना बना नकदी समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी कर ली. अर्जुन पासवान डिफेंस से सेवानिवृत्त होने के बाद कल ही ऋषिकेष से अपने घर अजमेरा पहुंचे थे. घटना के वक्त परिवार वाले […]

सुदामडीह : थाना क्षेत्र के पाथरडीह अजमेरा में शनिवार की रात चोरों ने अर्जुन पासवान व गोकुल ठाकुर के घरों को निशाना बना नकदी समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी कर ली. अर्जुन पासवान डिफेंस से सेवानिवृत्त होने के बाद कल ही ऋषिकेष से अपने घर अजमेरा पहुंचे थे. घटना के वक्त परिवार वाले सो रहे थे.
इसी दौरान चोर घर के मुख्य द्वार की ग्रिल का ताला तोड़ घुस गये. चोर एक कमरे में रखे बक्सा से एक मोबाइल व 22 हजार नकदी, दूसरे कमरा की अलमारी खोल कर कुछ सोने के आभूषण व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली. बक्सा को एचडी अजमेरा की बाउंड्रीवॉल के जंगल में फेंक दिया. अर्जुन पासवान ने घटना की सूचना सुदामडीह पुलिस को दी है.
वहीं सड़क के दूसरे छोर पर स्थित गोकुल ठाकुर के आंगन के रास्ते चोर घर में घुस गये और टेबल पर रखा एक मोबाइल व कमरा में टंगी उनकी फुलपैंट की पॉकेट से 20 हजार नकदी चोरी कर ली. चोर जाते वक्त पैंट को छत पर फेंक दिये. गोकुल ठाकुर के छोटे पुत्र दिलीप ठाकुर ने सुदामडीह थाना में चोरी की शिकायत की है. सुदामडीह थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटना से स्थानीय लोग भयभीत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >