शराबबंदी को ले महिलाओं ने निकाली रैली

देवरी : शराबबंदी अभियान के तहत जमखोखरो पंचायत के किसगो के ग्राम विकास समिति, दुर्गा शक्ति क्लब व महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली. शराब मुक्त गांव व शराब मुक्त पंचायत को लेकर गुरुवार की सुबह नौ बजे किसगो स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से रैली निकाली गयी. इस दौरान लोगों से शराब […]

देवरी : शराबबंदी अभियान के तहत जमखोखरो पंचायत के किसगो के ग्राम विकास समिति, दुर्गा शक्ति क्लब व महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली. शराब मुक्त गांव व शराब मुक्त पंचायत को लेकर गुरुवार की सुबह नौ बजे किसगो स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से रैली निकाली गयी.
इस दौरान लोगों से शराब से दूर करने की नसीहत दी गयी. जागरूकता रैली में सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण सिंह, जेवीएम नेता भानु शर्मा, मायावती देवी, ललिता देवी, यशोदा देवी, गीता देवी, रीना देवी, प्रवीण पासवान आदि थे.
छापेमारी में 15 लीटर शराब बरामद : इधर महिलाओं के अभियान को देखते हर देवरी पुलिस द्वारा एएसआइटी सेवइयन के नेतृत्व में जगह-जगह शराब के अड्डों पर छापेमारी की गयी. मौके से 15 लीटर महुआ शराब भी जब्त की गयी. छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >