गोड‍्डा : एसीबी ने जिप सदस्य को घूस लेते पकड़ा

महगामा थाना के ऊर्जानगर स्थित राजेंद्र स्टेडियम के पास बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे 24 हजार घूस लेते जिप सदस्य बीबी निशाद जिया को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के वक्त निशाद जिया ने प्रतिकार भी किया, लेकिन एसीबी टीम बल प्रयोग कर जिप सदस्य को दुमका ले गयी. […]

महगामा थाना के ऊर्जानगर स्थित राजेंद्र स्टेडियम के पास बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे 24 हजार घूस लेते जिप सदस्य बीबी निशाद जिया को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के वक्त निशाद जिया ने प्रतिकार भी किया, लेकिन एसीबी टीम बल प्रयोग कर जिप सदस्य को दुमका ले गयी.
जिप सदस्य बीवी निशाद जिया पर शीतल गांव निवासी मोइनुउद्दीन ने तालाब खुदाई की अनुशंसा के लिये 24 हजार रुपये घूस मांग करने का आरोप लगाया है. उसने इसकी शिकायत एसीबी के डीएसपी से की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >