लेवी नहीं दी तो लगा दी आग

कंस्ट्रक्शन कंपनी के चालक ने अपने फर्द बयान में पुलिस को बताया पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बांध मोड़ के पास नक्सलियों द्वारा सड़क निर्माण ठेका कंपनी के वाहनों में अगजनी के मामले दर्ज प्राथमिकी में गणेश यादव कंस्ट्रक्शन कंपनी के चालक रामू यादव ने घटना की विस्तृत जानकारी दी है. अपने बयान रामू […]

कंस्ट्रक्शन कंपनी के चालक ने अपने फर्द बयान में पुलिस को बताया

पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बांध मोड़ के पास नक्सलियों द्वारा सड़क निर्माण ठेका कंपनी के वाहनों में अगजनी के मामले दर्ज प्राथमिकी में गणेश यादव कंस्ट्रक्शन कंपनी के चालक रामू यादव ने घटना की विस्तृत जानकारी दी है. अपने बयान रामू ने कहा है कि मंगलवार के दिन में काम करने के बाद सभी चालक ने वाहनों को कंपनी के कैंप में खड़ा कर दिया था. रात 11 बजे वह दूसरे वाहन के चालक शिवराम मुर्मू के साथ खाना बना रहा था. उसी समय दक्षिण की ओर से 25-30 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी आये. उग्रवादियों ने कैंप को घेर लिया और कहने लगा कि भाकपा माओवादी संगठन से हैं. ठेकेदार ने लेवी नहीं पहुंचायी है.
इसलिए इस कैंप में आग लगा रहे हैं. कहा कि नक्सलियों ने उन दोनों को बंधक बना लिया और कहा कि हल्ला करोगे तो गोली मार देंगे. उसके बाद नक्सलियों ने वाहनों के टंकी को तोड़कर डीजल निकाल लिया और वाहनों में आग लगा दिया. बता दें कि मंगलवार की इस घटना को लेकर दर्ज की गयी प्राथमिकी में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के अनल उर्फ पतिराम मांझी सहित कुल 20 नामजद समेत 30 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. नामजद नक्सलियों में अनल के अलावा अजय महतो, नुनूचंद महतो, संतोष महतो, कृष्णा दा, साहेब राम, पवन सिंह, दीपक सिंह, मिथिलेश महतो, शिला मरांडी, रणविजय महतो, बिसेन आदि शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >