स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्तः डीसी

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच के लिए व्यापक निरीक्षण अभियान

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच के लिए व्यापक निरीक्षण अभियान प्रतिनिधि, गढ़वा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने और आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर पूरे जिले में निरीक्षण अभियान चलाया गया. जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों ने अलग-अलग प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों का सघन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रजिस्टर और दवाओं के स्टॉक की जांच की. साथ ही वार्डों में जाकर मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत की. अधिकारियों ने पूछा कि डॉक्टर समय पर आते हैं या नहीं और दवाएं अस्पताल से मुफ्त मिल रही हैं या बाहर से लिखी जा रही हैं. साफ-सफाई और शौचालयों की स्थिति का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सभी मेडिकल ऑफिसर इन-चार्ज को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले हर ग्रामीण को सुलभ और समय पर इलाज मिलना चाहिए. जहां भी कमियां पाई गई हैं, उन्हें तुरंत दूर करने का निर्देश दिया गया है. अभियान के तहत इन क्षेत्रों में हुआ निरीक्षण अभियान के तहत वरीय अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गयी. रवीश राज सिंह ने कांडी और मझीआंव क्षेत्र का निरीक्षण किया. प्रमेश कुशवाहा ने रंका और रमकंडा क्षेत्र की जांच की. धीरज प्रकाश (डीटीओ) ने बरडीहा और विशुनपुरा क्षेत्र में निरीक्षण किया. प्रभाकर मिर्धा (एसडीओ, बंशीधर नगर) ने केतार, भवनाथपुर और खरौंधी क्षेत्र का जायजा लिया. संजय कुमार प्रसाद (भू-अर्जन पदाधिकारी) ने रमना और नगर ऊंटरी क्षेत्र का निरीक्षण किया. वहीं देवानंद राम (डीएसओ) ने धुरकी और सगमा क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति की जांच की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >