साली को घर लेकर पहुंचा था युवक, परिजनों से विवाद के बाद खाया जहर प्रतिनिधि, गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के गंगतिरिया गांव में प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां अपनी ही साली के प्यार में सामदास राम के पुत्र अशोक राम (30 वर्ष) ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. अस्पताल में इलाज के दौरान अशोक राम ने बताया कि उसका अपनी साली के साथ पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है. दोनों ने साथ रहने और शादी करने का फैसला कर लिया था. इसी इरादे से मंगलवार को वह अपनी साली को लेकर अपने घर लेकर आ गया और उसे साथ रखने की जिद करने लगा, जिसके बाद परिजनों से उसका विवाद हो गया. अशोक ने बताया कि परिवार के लोगों ने दोनों के साथ मारपीट भी की, जिसके कारण उसने अपनी साली को उसके घर वापस भेज दिया. इसके बाद आक्रोशित होकर अशोक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसकी पत्नी और अन्य परिजनों ने उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
साली के प्यार में युवक ने खाया जहर
साली को घर लेकर पहुंचा था युवक, परिजनों से विवाद के बाद खाया जहर
