29.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Jharkhand News: झारखंड में शादी से पहले लड़का देखने उसके घर पहुंची लड़की, शादी से क्यों कर दिया इनकार

Jharkhand News: पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र की भंडार पंचायत के टोना गांव निवासी लेयाकत अंसारी की पुत्री रिजवाना खातून की शादी रंका प्रखंड के कटरा पंचायत के लरकोरिया निवासी स्वर्गीय गुलाम रसूल अंसारी के पुत्र सदाम अंसारी के साथ तय हुई थी. शादी से पहले लड़की लड़का देखने उसके घर जा पहुंची.

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले के रंका में निकाह (शादी) से पहले लड़की खुद लड़का देखने उसके घर पहुंच गयी. लड़का के घर पहुंचने के बाद लड़की को लड़का पसंद नहीं आया और उसने शादी से इनकार कर दिया. ये मामला रंका थाना क्षेत्र के लरकोरिया गांव का है. इसे लेकर लरकोरिया गांव के लोग आश्चर्यचकित रह गये. ये मामला थाना तक पहुंचा. लड़की के शादी से इनकार के बाद शादी रोक दी गयी.

लड़का देखने उसके घर पहुंची रिजवाना

पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र की भंडार पंचायत के टोना गांव निवासी लेयाकत अंसारी की पुत्री रिजवाना खातून की शादी रंका प्रखंड के कटरा पंचायत के लरकोरिया निवासी स्वर्गीय गुलाम रसूल अंसारी के पुत्र सदाम अंसारी के साथ तय हुई थी. शादी शनिवार को ही यानी 11 जून को होनी थी, लेकिन शादी के ठीक दो दिन पहले लड़की रिजवाना खुद लड़का देखने उसके घर लरकोरिया पहुंच गयी. रिजवाना को अपना होनेवाला शौहर सदाम पसंद नहीं आया और उसने उसके परिजनों को अपना फैसला सुनाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया. रिजवाना को निकाह से पहले घर पहुंचा देखकर लड़का सदाम के घरवाले हक्का-बक्का रह गये.

थाना पहुंचने पर रुका निकाह

शादी से इनकार के बाद यह मामला रंका थाना पहुंच गया. दोनों के परिजनों को थाना बुलाया गया. थाना में रिजवाना को शादी के लिये मनाने का प्रयास किया गया, परंतु वह अपने फैसले पर अडिग रही और पुलिस प्रशासन के सामने भी शादी करने से इनकार कर दिया. इस दौरान उसने सवाल करते हुए कहा कि क्या सिर्फ लड़का को ही लड़की देखकर शादी करने का अधिकार है. आखिर लड़की अपना पसंद क्यों नहीं देखेगी ? इस तरह लड़कियां अपने अधिकार से कब तक वंचित रहेंगी. थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने दोनों के परिजनों से पूछताछ के बाद लड़की की बात को प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा कि जब खुद लड़की शादी करने से इनकार कर रही है, तो जबरन शादी कराना उचित नहीं है. इसके बाद इस शादी को रोक दिया गया.

लड़की पक्ष दे चुका था 1.21 लाख रुपये

उल्लेखनीय है कि लड़की के पिता लेयाकत अंसारी दहेज के रूप में 1.21 लाख रुपए लड़का पक्ष को दे चुका है. दहेज में और लेन-देन की बात चल रही थी. इधर, लड़का पक्ष एवं लड़की पक्ष दोनों के घर शादी रस्म पूरा करने के लिए तैयारी जोरों पर थी. लड़का पक्ष के लोगों ने कहा कि शादी की पूरी तैयारी थी. पैसा भी अधिक खर्च हो गया है. इसके बाद इस प्रकार शादी टूटने से दोनों पक्ष को आर्थिक नुकसान हुआ है.

दोनों पक्षों को बैठाया जायेगा : थाना प्रभारी

इस संबंध में थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि लड़का-लड़की पक्ष के बीच में शादी को लेकर कुछ लेन-देन की बात सामने आयी है. इसके लिए दोनों पक्षों को एक बार बैठाकर मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे.  

रिपोर्ट : नंद कुमार, गढ़वा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें