30 किमी की पैदल यात्रा कर कांवरियों ने बाबा मंगरदह महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

30 किमी की पैदल यात्रा कर कांवरियों ने बाबा मंगरदह महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

प्रतिनिधि, डंडई. बाबा बैजनाथ धाम देवघर की तरह गढ़वा जिला के डंडई प्रखंड के प्रसिद्ध लवाहीखुर्द के बाबा मंगरदह महादेव मंदिर में अंतिम सोमवारी को जलाभिषेक करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इस दौरान सैकड़़ों कांवरिया व डाक बम ने 30 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र बालचौरा कनहर नदी से जल उठाकर पैदल यात्रा कर जलाभिषेक किया. इस दौरान आयोजित मेले में हजारों लोग शाामिल हुए. मंदिर के पुजारी दीनदयाल पाठक के वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करायी. मंदिर समिति के लोग भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सजग थे. इस मौके पर कमेटी के सचिव मंगरू प्रसाद, कोषाध्यक्ष सोमारु प्रजापति, धर्मेंद्र ठाकुर, हरि प्रसाद वर्मा, दिलीप पटवा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >