बीडीओ के मौत की जांच के लिए फोरेंसिक टीम विशुनपुरा पहुंची

बीडीओ के मौत की जांच के लिए फोरेंसिक टीम विशुनपुरा पहुंची

विशुनपुरा बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा की आत्महत्या मामले की जांच के लिए फोरेंसिक जांच टीम सोमवार की शाम रांची से प्रखंड कार्यालय पहुंची. शाम करीब आठ बजे टीम ने बीडीओ आवास की फोटोग्राफी की. टीम ने जांच के दौरान थाना प्रभारी राहुल सिंह से घटना की जानकारी ली. इसके बाद बीडीओ आवास के सील दरवाजा को अंचलाधिकारी संदीप कुमार मद्धेशिया से खुलवाया. दरवाजा खुलवाने के बाद टीम ने रात करीब एक घंटे तक कमरे की जांच की. जांच प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर रात में ही आवास को पुनः सील कर दिया गया. इसके बाद जांच टीम मंगलवार की सुबह फिर से बीडीओ आवास पहुंची. उसके बाद सील दरवाजा पुन: खोला गया. वहां जांच के बाद टीम रांची के लिए निकल गयी. विदित हो कि गत 27 अप्रैल को विशुनपुरा बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा का अपने सरकारी आवास में फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया था. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला बताया गया. लेकिन सूचना के बाद विशुनपुरा पहुंची बीडीओ की पत्नी ज्योति खलखो ने इसे साजिश के तहत हत्या का मामला बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराते हुए इसकी जांच की मांग की थी. इसके आलोक में यह जांच की जा रही है. पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह ने बताया कि बीडीओ की कथित आत्महत्या को लेकर गहनता से जांच की गयी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जायेगा. मौके पर प्रभारी बीडीओ सतीश भगत भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा