दवाओं के निर्माण में गुणत्ता नियंत्रय के महत्व पर चर्चा

दवाओं के निर्माण में गुणत्ता नियंत्रय के महत्व पर चर्चा

गढ़वा. देवकी महावीर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च हॉस्पिटल, फरठिया व एसबीएल होम्योपैथिक मेडिसिन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के सहयोग से कॉलेज मीट का आयोजन किया गया. यह आयोजन गुरुपद संभवराम ऑडिटोरियम में किया गया. इस दौरान होम्योपैथिक मेडिसिन की गुणवत्ता नियंत्रण मानक और होम्योपैथिक दवाओं के निर्माण में गुणवत्ता नियंत्रण के महत्व पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह उपस्थित थे. उन्होंने अपने संबोधन में होम्योपैथिक विधा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. एसबीएल कंपनी से आये विशिष्ट अतिथि डॉ निरंजन कुमार (जर्मन होम्यो लिंक डाल्टनगंज), एके नंदी, देवाशीष पटनायक, रंजीत कुमार, मनोहर एवं अनूप सिन्हा ने भी अपने विचार साझा किये. कार्यक्रम के समापन में प्राचार्य प्रो केशवेंद्र कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >