गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

मेराल रेलवे क्रॉसिंग के पास खोदे गये गड्ढे में डूबने से प्रमोद मुसहर के पांच वर्षीय पुत्र रितेश मुसहर की मौत हो गयी.

मेराल : मेराल रेलवे क्रॉसिंग के पास खोदे गये गड्ढे में डूबने से प्रमोद मुसहर के पांच वर्षीय पुत्र रितेश मुसहर की मौत हो गयी. संगबरिया रेलवे क्रॉसिंग के बगल में मुसहर समुदाय के कुछ परिवार झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं. पानी की कमी के कारण वे बगल के तालाब से नहाने, धोने और बर्तन साफ करने के लिए पानी लेते हैं. इसी दौरान रितेश अन्य बच्चों के साथ नहाने गया और गड्ढे में डूब गया. सूचना पर मेराल पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा. पूर्व जिला परिषद सदस्य वीरेंद्र प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर अंचल अधिकारी जसवंत नायक को घटना की जानकारी दी. अंचल अधिकारी ने आपदा राहत के तहत 4 लाख की सहायता देने की घोषणा की. प्रमोद के घर में खाने का राशन भी नहीं है. कुएं में गिरने से महिला की मौत गढ़वा. थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव निवासी अमृत कुमार पासवान की पत्नी सविता देवी (30 वर्ष) की मौत मंगलवार को गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. घटना के संबंध में सविता देवी के पति ने बताया कि सविता देवी की ऑपरेशन कुछ दिन पहले रांची में होने के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रह रही थी. कुछ दिन पूर्व उसके मायके वाले ने उसे अपने घर ऑपरेशन के बाद बेहतर देख रेख करने के लिए ले गये थे. वहां पर सविता देवी इधर-उधर भागने लगी थी. इससे परेशान होकर मायके के लोगों ने वहां से अपने घर लाने के लिए बार-बार फोन कर रहे थे. इसके बाद सविता देवी को अपने घर ले आया. इसके बाद सविता देवी अपने घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी. गांव के लोगों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाल कर रविवार को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >