किसानों को सिंचाई से संबंधित प्रशिक्षण मिला

गढ़वा : प्रधानमंत्री कृषि योजना के अंतर्गत एकदिवसीय कृषक गोष्ठी सह प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया़ इस मौके पर बलियारी पंचायत के सोनपुरा गांव में काफी संख्या में किसान उपस्थित हुए. इस अवसर पर किसानों के बीच प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत मिलने वाले डीप स्प्रिंगलर के साथ कम खर्च में किसानों को अधिक पैदा […]

गढ़वा : प्रधानमंत्री कृषि योजना के अंतर्गत एकदिवसीय कृषक गोष्ठी सह प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया़ इस मौके पर बलियारी पंचायत के सोनपुरा गांव में काफी संख्या में किसान उपस्थित हुए. इस अवसर पर किसानों के बीच प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत मिलने वाले डीप स्प्रिंगलर के साथ कम खर्च में किसानों को अधिक पैदा उपजाने से संबंधित कई प्रशिक्षण दिये गये़
स्प्रिंगलर से किसानों के फसलों की सिंचाई कम खर्च में की जायेगी़ इससे किसान समय पर एवं कम लागत में अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे़ इस मौके पर प्रशिक्षक बीटीएम रंजीत कुमार सिंह, प्रवीण कुमार मिश्रा, आकाश सिंह, कृषक भोला मेहता, रविकांत तिवारी, मुन्नी राम, मुंद्रिका मेहता सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा