मतदान के प्रति जागरूक होने की जरूरत

गढ़वा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी़ साथ ही शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया़ इसमें विद्यालय के बच्चों को अपने-अपने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए कहा गया़ समाहरणालय से निकाली गयी जागरूकता रैली रंका मोड़ तक गयी़ इसके पश्चात गोविंद उवि […]

गढ़वा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी़ साथ ही शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया़ इसमें विद्यालय के बच्चों को अपने-अपने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए कहा गया़ समाहरणालय से निकाली गयी जागरूकता रैली रंका मोड़ तक गयी़
इसके पश्चात गोविंद उवि में शपथ ग्रहण समारोह सह विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी़ इस मौके पर मतदान से संबंधित वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता आदि आयोजित की गयी़
इसमें चित्रकला प्रतियोगिता में नंदनी प्रिया एवं कृति कुमारी, रंगोली प्रतियोगिता में तनुजा कुमारी, निशा कुमारी एवं नीतू कुमारी तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में आकृति कुमारी, शास्वत सुमन को पुरस्कृत किया गया़ जागरूकता रैली में गोविंद उवि, रामासाहू उवि, बालिका उवि, शांति निवास उवि, कस्तूरबा गांधी उवि आदि विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया़ इस मौके पर अपर समाहर्ता जुल्फीकार अली, एसडीओ राकेश कुमार आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा