महिला के साथ छेड़खानी करनेवाला गिरफ्तार

मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव के उरांव टोला में मंगलवार की रात एक विवाहित महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है़ गांव के ही साकिर अंसारी के पुत्र वकील अंसारी पर आरोप लगाया गया है. आरोप है कि मंगलवार की रात उरांव टोला में एक […]

मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव के उरांव टोला में मंगलवार की रात एक विवाहित महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है़ गांव के ही साकिर अंसारी के पुत्र वकील अंसारी पर आरोप लगाया गया है. आरोप है कि मंगलवार की रात उरांव टोला में एक घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा़ इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो उठे़
उन्होंने आरोपी को कब्जे में करने के लिये उसका घर घेर लिया़ मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गये थे़ आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण मामला बिगड़ता देख घटना की सूचना थाने में पहुंचते ही मेराल थाना प्रभारी करुणा शंकर दूबे ने वकील अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है़ पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिला के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया है़ इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है़ आरोपी पर 354 बी एवं 452 के तहत मामला दर्ज किया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा