राष्ट्रीय मतदाता दिवस : जागरूकता रैली निकाली गयी, समारोह का भी आयोजन
गढ़वा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी़ साथ ही शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया़ इसमें विद्यालय के बच्चों को अपने-अपने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए कहा गया़ समाहरणालय से निकाली गयी जागरूकता रैली रंका मोड़ तक गयी़
इसके पश्चात गोविंद उवि में शपथ ग्रहण समारोह सह विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी़ इस मौके पर मतदान से संबंधित वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता आदि आयोजित की गयी़ इसमें चित्रकला प्रतियोगिता में नंदनी प्रिया एवं कृति कुमारी, रंगोली प्रतियोगिता में तनुजा कुमारी, निशा कुमारी एवं नीतू कुमारी तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में आकृति कुमारी, शास्वत सुमन को पुरस्कृत किया गया़ जागरूकता रैली में गोविंद उवि, रामासाहू उवि, बालिका उवि, शांति निवास उवि, कस्तूरबा गांधी उवि आदि विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया़ इस मौके पर अपर समाहर्ता जुल्फीकार अली, एसडीओ राकेश कुमार आदि उपस्थित थे़
नगरऊंटारी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय में मतदाता जागरूकता रैली अनुमंडल कार्यालय के मैदान से निकली. जागरूकता रैली में शामिल मध्य विद्यालय जंगीपुर के विद्यार्थी मताधिकार का प्रयोग करने, मतदाता सूची में नाम जोड़ने से संबंधित नारे लगा रहे थे. जुलूस अनुमंडल मैदान से निकल कर मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड तक पहुंचा.
जुलूस वापस होकर प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचा. इसके बाद शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव ने उपस्थित प्रखंडकर्मियों व लोगों को अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी. इस अवसर पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गजनफर अली खान, प्रखंड नाजिर विकास रंजन श्रीवास्तव, लेखापाल सुनील तिवारी, सभी पंचायत सचिव, सभी रोजगार सेवक उपस्थित थे.
इधर, प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलअो ने मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया. बीएलअो ने उपस्थित मतदाताओं को शपथ दिलायी तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6, शुद्धिकरण के लिए प्रपत्र 8 तथा मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 भरे जाने की जानकारी दी तथा प्रपत्र का वितरण किया गया.
