मतदाता सूची में नाम जुड़वायें

गढ़वा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को शहर के सहिजना स्थित राप्रावि परिसर में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया़ कार्यक्रम का उदघाटन वार्ड पार्षद सत्यवती देवी ने किया़ उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है और पूरा देश आज मतदाता दिवस मना रहा है़ 18 वर्ष तक के सभी लोगों को […]

गढ़वा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को शहर के सहिजना स्थित राप्रावि परिसर में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया़ कार्यक्रम का उदघाटन वार्ड पार्षद सत्यवती देवी ने किया़ उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है और पूरा देश आज मतदाता दिवस मना रहा है़
18 वर्ष तक के सभी लोगों को मतदाता सूची में जोड़ना है, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वे अपना आधार कार्ड एवं एक फोटो लाकर अपना दाम दर्ज करवा ले़ं साथ ही मतदाता सूची में नामों की गड़बड़ी में भी सुधार करवा सकते है़ं बीएलओ अजय धर दूबे ने कहा कि शिविर के माध्यम से बुधवार को 50 नये लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया़ मौके पर बीएलओ जयकुमार महतो, अखिलेश तिवारी, सोनू चंद्रवंशी, कमलेश कुमार सिन्हा, प्रदीप वर्मा, अनुराग चंदेल,मिठ्ठू,रंजू देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा