युवा कांग्रेस ने बीडीओ को मांगपत्र सौंपा

कांडी : युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे ने पतीला पंचायत में 14वें वित्त की राशि में घोर अनियमितता का आरोप लगाया है़ इस संबंध में श्री दुबे ने बीडीओ को आवेदन देते हुए कहा है कि 14वें वित्त की राशि के साथ ही अन्य मदों की राशि के खर्च की जानकारी पंचायत के […]

कांडी : युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे ने पतीला पंचायत में 14वें वित्त की राशि में घोर अनियमितता का आरोप लगाया है़ इस संबंध में श्री दुबे ने बीडीओ को आवेदन देते हुए कहा है कि 14वें वित्त की राशि के साथ ही अन्य मदों की राशि के खर्च की जानकारी पंचायत के लोगों को नहीं है़ उन्होंने बीडीओ से इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की़
युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने आवेदन में चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर वे प्रखंड कार्यालय में ताला बंद करने के लिए विवश होंगे़ इस मौके पर राहुल दुबे, छोटू दुबे, मनोज दुबे, शौकत अली, दीपू दुबे, राजा दुबे, बबलू दुबे, रमेश ठाकुर, शिवनाथ राम, धीरज तिवारी, केशव तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे़ इस संबंध में मुखिया से प्रतिक्रिया लिये जाने पर पतीला पंचायत की मुखिया पूजा सिंह ने कहा कि उनके पंचायत में सभी कार्य नियम संगत हो रहे हैं. लगाये गये सभी आरोप मनगढ़ंत है़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा