26 को सभी गांवों में विशेष आमसभा

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने रंका व नगरऊंटारी अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सेवकों एवं रोजगार सेवकों के साथ बैठक की़ बैठक में उन्होंने 26 जनवरी के मौके पर सभी गांवों में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश दिये़ ग्राम सभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण, मनरेगा सहित विकास योजनाओं से […]

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने रंका व नगरऊंटारी अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सेवकों एवं रोजगार सेवकों के साथ बैठक की़ बैठक में उन्होंने 26 जनवरी के मौके पर सभी गांवों में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश दिये़ ग्राम सभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण, मनरेगा सहित विकास योजनाओं से संबंधित योजनाओं पर चर्चा करते हुए उसे पारित किया जायेगा़ उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आम सभा में पारित प्रस्तावों को संबंधित विभाग को भेजें.
इसी तरह उन्होंने सभी स्थानांतरित पंचायत सेवकों को 26 जनवरी तक अपने-अपने नये पंचायतों में योगदान करने के निर्देश दिये़ योगदान नहीं करने पर 26 जनवरी के बाद उन्हें स्वत: विरमित करने संबंधी पत्र निर्गत किया जायेगा़ दो दिन के अंदर प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी लाभुकों का निबंधन कराने के निर्देश दिये गये़ जन सुविधा, जन संवाद एवं प्रेस कतरन से संबंधित मामलों का अनुपालन दो दिन के अंदर शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिये गये़ उपायुक्त ने प्रत्येक गांव में तीन-तीन डोभा का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिये़ मनरेगा के तहत अपूर्ण शौचालय का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा