29 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका गया

रमकंडा : रमकंडा प्रखंड के बीइइओ इशहाक अंसारी ने प्रखंड के 29 विद्यालय के प्रधानाध्यापक का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है़ इनमें नौ सरकारी प्रधानाध्यापक, 20 प्रधान शिक्षा मित्र शामिल हैं. इस संबंध में बीपीओ सुनीता कुजूर ने बताया कि 29 विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने निर्देश के बावजूद निर्धारित समय तक 2017-18 का […]

रमकंडा : रमकंडा प्रखंड के बीइइओ इशहाक अंसारी ने प्रखंड के 29 विद्यालय के प्रधानाध्यापक का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है़ इनमें नौ सरकारी प्रधानाध्यापक, 20 प्रधान शिक्षा मित्र शामिल हैं. इस संबंध में बीपीओ सुनीता कुजूर ने बताया कि 29 विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने निर्देश के बावजूद निर्धारित समय तक 2017-18 का बजट कार्यालय में जमा नहीं किया गया है़
इसके अलावा अद्यतन शिशु पंजी का प्रतिवेदन भी जमा नहीं किया गया है़ इस वजह से वेतन बंद की गयी है़, जिन प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका गया है, उनमें उमवि गोबरदाहा के शंकर कोरवा, बैरिया के जसिंतरा डोडराया, बिराजपुर के इंद्रदेव सिंह, दुर्जन के रामाशंकर राम, सिसुआ के चंदन कुमार, रामवि के कृष्णा राम,राप्रावि के गेंडुआ के लालजी राम, होमिया के सामुवेल कुजूर, सुली के सरिता कुमारी शामिल हैं. इसके अलावा प्रधान शिक्षा मित्रों में उमवि नगीतवा के विजय गुप्ता, पथला दामर के अखिलेश सिंह, उप्राव गोरेयाकरम के कर्मिला भेंगरा, नावापरा के छोटू कोरवा, बनखेता के रंजन कुमार रवि, रेणूडीह के लक्ष्मी नारायण प्रसाद, चुड़हारिन टांड़ के प्रमोद पासवान, लेदरी कहुआ के आलोक कुमार, सेवरटांड़ के राकेश कुमार, नव प्रावि बरवा के राजीव रंजन, बघमरी के विजय ठाकुर, हरिजन टोला हरहे के चंद्रकेश्वर यादव, नावाडीह के महेंद्र राम, भैंस मरवा के रामेश्वर सिंह, पीपरा दामर सिसवा के व्यथा सोय मुरम, कुसुम टांड़ की निकुंज केसरी, बखाड़ टोला के जयंत लाल गुप्ता, औरिया झरिया के रंजीत सिंह तथा बैरियादामर के अजीत गुप्ता के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा