समाज को सशक्त बनाने के लिए संगठित हों : रिपुसुदुन

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का मिलन समारोह गढ़वा : जिले के केतार प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया समता उच्च विद्यालय के परिसर में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा ने वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष रिपुसुदुन साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे़ इस अवसर पर […]

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का मिलन समारोह
गढ़वा : जिले के केतार प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया समता उच्च विद्यालय के परिसर में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा ने वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष रिपुसुदुन साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे़ इस अवसर पर रिपुसुदुन साहू ने कहा कि यहां के कार्यकर्ता काफी संवेदनशील हैं. उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए समाज के तमाम लोगों को संगठित होना होगा, तभी आपको राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी़ उन्होंने कहा कि अपने समाज के अंदर बिचौलिये किस्म के लोगों को बाहर का रास्ता दिखाना होगा़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि गरीबों के मान-सम्मन के लिए संघर्ष जारी रखना होगा़ उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना होगा, जब तक समाज के लोग शिक्षित नहीं होंगे. तब तक समाज का विकास संभव नहीं है़ गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि सुरेंद्र गुप्ता गरीबों के आवाज है.
वे हमेशा गरीबों के हक व अधिकार के लिए लड़ते रहे है़ं धर्मराज पासवान ने कहा कि सुरेंद्र गुप्ता संघर्ष के उपज हैं. इनके नेतृत्व में ही भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में गरीबों को सम्मान मिलेगा़ समारोह को राजेंद्र गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, लुलू गुप्ता, रामपृत गुप्ता, रणविजय गुप्ता, ब्रह्मदेव गुप्ता, सुनील कुमार, रामदेनी प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मानस, अनूप गुप्ता, राकेश गुप्ता, विशाल साहू व जीवधन साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किया़ इस अवसर पर रामदेनी प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मानस, अनूप गुप्ता, राकेश गुप्ता, विशाल साहू, नारद राम,अनिल गुप्ता, मनोरंजन गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, नरेश साव, प्रमोद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा