सूखा राहत के "4.6 करोड़ अब तक किसानों को नहीं मिले

उपायुक्त से रिपोर्ट व केंद्र सरकार ने क्षतिपूर्ति में हिस्सेदारी की राशि बीमा कंपनी को मिलने के बाद किसानों को फसल बीमा का भुगतान किया जायेगा गढ़वा : ढ़वा जिले के किसानों को वर्ष 2015-16 में पहली किस्त के रूप में मिले 4.60 करोड़ के सूखाग्रस्त की राशि के आवंटन के बावजूद भुगतान में पेंच […]

उपायुक्त से रिपोर्ट व केंद्र सरकार ने क्षतिपूर्ति में हिस्सेदारी की राशि बीमा कंपनी को मिलने के बाद किसानों को फसल बीमा का भुगतान किया जायेगा
गढ़वा : ढ़वा जिले के किसानों को वर्ष 2015-16 में पहली किस्त के रूप में मिले 4.60 करोड़ के सूखाग्रस्त की राशि के आवंटन के बावजूद भुगतान में पेंच फंसा हुआ है़ भवनाथपुर के विधायक भानू प्रताप शाही द्वारा विधानसभा में पूछे गये सवाल के बाद सरकार की ओर से मिले जवाब के बाद इस बात का खुलासा हुआ है़
विधायक श्री शाही ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिले के किसानो को वित्तीय वर्ष 2015-16 का फसल बीमा कराने की मांग की है़
साथ ही उन्होंने गुरुवार को पूछा कि वर्ष 2015-16 पूरे राज्य को सूखाग्रस्त घोषित किये जाने के बाद भी फसलों की बीमा करानेवाले किसानों को बीमा की राशि का भुगतान नहीं होने पर चिंता जतायी है़ श्री शाही के लिखित प्रश्न के उत्तर में विभागीय मंत्री रणधीर सिंह की ओर से कहा गया वर्ष 2015-16 में पूरे राज्य को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था़ राज्य के कृषको का बीमा खरीफ 2015 में राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत किया गया था़ योजना के मुताबिक कृषकों को 223 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अनुमान्य है़, जिसमें से 84.79 करोड़ रुपये प्रथम चरण में किसानों के बैंक खातों में भुगतान के लिए निर्गत कर दिया गया है़ इसमें गढ़वा जिले को 4.60 करोड़ रुपये दिये गये है़ उपायुक्त से रिपोर्ट और केंद्र सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति में हिस्सेदारी की राशि बीमा कंपनी को मिलने के बाद किसानों को फसल बीमा का भुगतान किया जायेगा़
बहरहाल जिले के किसानों को सूखाग्रस्त राहत के रूप में मिलनेवाली राशि के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि अभी जो प्रक्रियाएं बाकी है और जिसे मंद गति से काम चल रहा है है उसे देखते हुए नहीं लगता कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है़ वहीं किसान टकटकी लगाये बैठे हैं कि कब उन्हें सूखाग्रस्त राहत की राशि मिलेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा