गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी

मेराल : मेराल प्रखंड के बिकताम मवि के प्रांगण में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत बुधवार को जलयात्रा के साथ की गयी़ जलयात्रा संत योगेश्वर की अगुआई में जलयात्रा की शुरुआत यज्ञशाला से की गयी़ यह बिकताम पंचायत का भ्रमण करते हुए सीहो गांव स्थित फूलवरिया नदी पहुंची, वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल […]

मेराल : मेराल प्रखंड के बिकताम मवि के प्रांगण में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत बुधवार को जलयात्रा के साथ की गयी़ जलयात्रा संत योगेश्वर की अगुआई में जलयात्रा की शुरुआत यज्ञशाला से की गयी़ यह बिकताम पंचायत का भ्रमण करते हुए सीहो गांव स्थित फूलवरिया नदी पहुंची, वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरते हुए यज्ञ मंडप में लाकर उसे स्थापित किया गया़
जलयात्रा में शामिल महिला-पुरुष गाजे-बाजे के साथ जयघोष कर रहे थे़ इस अवसर पर संत योगेश्वर ने कहा कि यज्ञ से वातावरण भी शुद्ध होता है़ यह हमारे ऋषियों द्वारा दिया गया सूत्र है. इस अवसर पर समाजसेवी शंकर राम चंद्रवंशी, पूर्व जिप प्रत्याशी किरण देवी, श्रीकांत पांडेय, हरिचरण विश्वकर्मा, विपिन महतो, सुभाष कुमार, दशरथ राम, हरिहर महतो, रवि कुमार पांडेय, कृष्णा प्रसाद सिंह, सत्येंद्र कुमार चंद्रवंशी, बिगन चंद्रवंशी, प्रयाग महतो, गंगा प्रसाद अग्रवाल, रेणु देवी, ब्रजराज कुमार, उदय कुशवाहा आदि उपस्थित थे़ कलश यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करुणा शंकर दूबे के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल तैनात थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा