पूर्व मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताया

गढ़वा : पूर्व मंत्री सह झाविमो नेता रामचंद्र केसरी ने भवनाथपुर प्रखंड के डुमरसोता, हरिहरपुर एवं मझिगांवा को कांडी प्रखंड में शामिल कराने के लिए झारखंड सरकार विशेष रूप से स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के प्रति आभार व्यक्त किया है़ एक विज्ञप्ति के जरिये श्री केसरी ने कहा कि इस काम के लिये उन्होंने पहले […]

गढ़वा : पूर्व मंत्री सह झाविमो नेता रामचंद्र केसरी ने भवनाथपुर प्रखंड के डुमरसोता, हरिहरपुर एवं मझिगांवा को कांडी प्रखंड में शामिल कराने के लिए झारखंड सरकार विशेष रूप से स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के प्रति आभार व्यक्त किया है़ एक विज्ञप्ति के जरिये श्री केसरी ने कहा कि इस काम के लिये उन्होंने पहले भी काफी प्रयास किया था़ वर्तमान समय में उन्होंने रामचंद्र चंद्रवंशी से इसके लिये अनुरोध किया था़ श्री चंद्रवंशी के प्रयास से उनके कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया गया़ इसके बाद तीनों पंचायत कांडी में शामिल हुए. उन्होंने आशा व्यक्त की कि कांडी प्रखंड में शामिल होने के बाद उस इलाके के लोगों को अब सुविधा होगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा