राजवंशी गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये

विशुनपुरा : स्थानीय विष्णु मंदिर के सभागार में बुधवार को मंदिर समिति के अध्यक्ष बिगा राम के निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी़ इसमें उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की़ सभा में समिति के संचालन के लिये उपाध्यक्ष राजवंशी प्रसाद गुप्ता को तत्कालीन अध्यक्ष के […]

विशुनपुरा : स्थानीय विष्णु मंदिर के सभागार में बुधवार को मंदिर समिति के अध्यक्ष बिगा राम के निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी़ इसमें उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की़
सभा में समिति के संचालन के लिये उपाध्यक्ष राजवंशी प्रसाद गुप्ता को तत्कालीन अध्यक्ष के रूप में कार्यभार देखने के लिये चयन किया गया़ जबतक अध्यक्ष का चुनाव नहीं होता है, तबतक श्री गुप्ता अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे़ इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता, उप प्रमुख रामसहाय राम, रामनाथ चंद्रवंशी, भोलानाथ साहू, त्रिदीप मिश्रा, अजय यादव, अर्जुन विश्वकर्मा, डॉ श्यामलाल गुप्ता, अंबिका प्रसाद गुप्ता, कृष्णा ठाकुर, नारायण शर्मा, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, बबलू पासवान, संयोजक नवल किशोर गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा