झुलसे बच्चे का इलाज नहीं करने का आरोप

भवनाथपुर. भवनाथपुर थाना के सिंदुरिया गांव निवासी रामजन्म राम का तीन वर्षीय पुत्र रितेश कुमार घर में खेलने के दौरान चूल्हा पर खौल रहे पानी में गिरकर झुलस गया़ गंभीर स्थिति में उसे भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया़, लेकिन वहां चिकित्सक द्वारा बच्चे के इलाज के लिये अस्पताल में दवा नहीं उपलब्ध होने की […]

भवनाथपुर. भवनाथपुर थाना के सिंदुरिया गांव निवासी रामजन्म राम का तीन वर्षीय पुत्र रितेश कुमार घर में खेलने के दौरान चूल्हा पर खौल रहे पानी में गिरकर झुलस गया़ गंभीर स्थिति में उसे भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया़, लेकिन वहां चिकित्सक द्वारा बच्चे के इलाज के लिये अस्पताल में दवा नहीं उपलब्ध होने की बात कहते हुए बाहर से दवा लाने को कहा गया़ इस पर रामजन्म राम ने पैसा का अभाव बताकर बाहर से दवा खरीदने में असमर्थता व्यक्त की़ इसके कारण उसे बिना इलाज कराये ही वापस लौटना पड़ा.
यद्यपि बाद में कुछ लोगों की मदद से उसने एक निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया़ इस संबंध में रामजन्म ने चिकित्सक पर आरोप लगाया कि जब वह अपने गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को इलाज के लिये अस्पताल ले गया तो चिकित्सक ने इलाज में काफी देर की. साथ ही उसे अस्पताल से दवा देने से मना कर दिया गया़
इस संबंध में पूछे जाने पर चिकित्सक एके सिंह ने कहा कि जले हुए बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था़ अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे बाहर से दवा लाने की बात कही गयी थी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा