विद्यालय भवन निर्माण का शुभारंभ

नगरऊंटारी : प्रखंड के अधौरी ग्राम स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के साढ़े छह लाख की लागत से बनने वाले भवन का शुभारंभ नौजवान संघर्ष मोरचा के अनुमंडल अध्यक्ष शैलेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि भरदुल चंद्रवंशी, मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष विभूति नारायण चौबे तथा प्रधानाध्यापिका कमला कुमारी ने एक साथ फावड़ा चला कर किया. श्री चौबे ने […]

नगरऊंटारी : प्रखंड के अधौरी ग्राम स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के साढ़े छह लाख की लागत से बनने वाले भवन का शुभारंभ नौजवान संघर्ष मोरचा के अनुमंडल अध्यक्ष शैलेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि भरदुल चंद्रवंशी, मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष विभूति नारायण चौबे तथा प्रधानाध्यापिका कमला कुमारी ने एक साथ फावड़ा चला कर किया. श्री चौबे ने कहा कि समाज का विकास सड़क, बिजली, तालाब से ही नहीं होगा. समाज के विकास के लिए शिक्षा आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि विधायक भानुप्रातप शाही शिक्षा के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं. मौके पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचीव कमलेश्वर पांडेय, रामरेखा पासवान, पंचायत के मुखिया रविरंजन कुमार राय, शिक्षक संजीता ता देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति केे अध्यक्ष मनोज पासवान, वार्ड सदस्य रेशमा देवी, नवल किशोर, रामचंद्र पासवान, नरेश पासवान, छोटेलाल पासवान, नरेंद्र तिवारी, पृथ्वीनाथ तिवारी, फिरोज अंसारी, मुन्ना पासवान, अरुण तिवारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा