24 पर्यवेक्षिका व तीन सीडीपीओ को शो कॉज

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने जिले के सभी 24 आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाएं व तीन सीडीपीओ को शो कॉज किया है़ दैनिक अनुश्रवण प्रणाली के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में निरीक्षण करने व उसकी रिपोर्ट जमा नहीं करने की लापरवाही को लेकर यह स्पष्टीकरण पूछा गया है़ मंगलवार को रांची से दैनिक अनुश्रवण प्रणाली के प्रशिक्षण […]

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने जिले के सभी 24 आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाएं व तीन सीडीपीओ को शो कॉज किया है़ दैनिक अनुश्रवण प्रणाली के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में निरीक्षण करने व उसकी रिपोर्ट जमा नहीं करने की लापरवाही को लेकर यह स्पष्टीकरण पूछा गया है़
मंगलवार को रांची से दैनिक अनुश्रवण प्रणाली के प्रशिक्षण व समीक्षा को लेकर पहुंचे प्रशिक्षकों ने पर्यवेक्षिकाओं व सीडीपीओ को टैब के माध्यम से रिपोर्ट भेजने व मैसेज प्राप्त कर उस अनुसार लोकेशन में निरीक्षण करने के बारे में बताया़ इस दौरान समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पाया कि इस मामले में गढ़वा की प्रगति मात्र 23 प्रतिशत है़ इस लापरवाही को लेकर शो कॉज जारी किया गया है़ इसी तरह सेविकाओं द्वारा राज्य सरकार की ओर से भेजे गये एसएमएस का जवाब मात्र छह प्रतिशत सेविकाएं ही देती हैं. इस पर भी उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत सेविकाएं एसएमएस के माध्यम से प्राप्त निर्देश का पालन करें. बैठक में पर्यवेक्षिकाओं ने बताया कि 50 पद के विरुद्ध मात्र 24 पर्यवेक्षिकाएं ही सेवारत हैं.
इस वजह से लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं हो पा रही है़ इसके अलावा तकनीकी गलती के कारण उनके टैब में एक दिन में कई-कई मैसेज निरीक्षण से संबंधित पहुंच जाते हैं, जबकि उन्हें प्रत्येक दिन एक ही केंद्र का निरीक्षण करना है़ इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पीयूष कुमार, रांची से पहुंचे प्रशिक्षक नीतिन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा