नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खुलेगा आवासीय स्कूल

गढ़वा. सर्व शिक्षा अभियान के वित्तीय वर्ष 2017-18 के वार्षिक कार्य योजना को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार ने जिले के सभी बीइइओ, बीपीओ, कनीय अभियंताओं, वार्डन व लेखापाल के साथ बैठक की़ बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के लिए दुरूह क्षेत्रों में 100 बेड का छात्रावास शुरू करने का निर्णय लिया […]

गढ़वा. सर्व शिक्षा अभियान के वित्तीय वर्ष 2017-18 के वार्षिक कार्य योजना को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार ने जिले के सभी बीइइओ, बीपीओ, कनीय अभियंताओं, वार्डन व लेखापाल के साथ बैठक की़
बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के लिए दुरूह क्षेत्रों में 100 बेड का छात्रावास शुरू करने का निर्णय लिया गया़ इसके अलावा विद्यालय से बाहर रहनेवाले बच्चों के लिए पंख कार्यक्रम के तहत भी आवासीय विद्यालय शुरू करने का निर्णय लिया गया़, जबकि अन्य खर्चों को लेकर आनेवाले वित्तीय वर्ष के लिए एक अरब का बजट बनाया गया़ बजट को स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के पास भेजी जायेगी़ बैठक में बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने से संबंधित भी कई निर्णय लिये गये़ इस अवसर पर एडीपीओ प्रकाश कुमार भी उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा